
कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट किया जारी
एम.असरार सिद्दीकी
बहराइच। कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुये जनपद के 3 उम्मीदवारों के नामों का घोषणा कर दिया है। जिसमें नानपारा विधानसभा सीट से कस्बा बाबागंज निवासी डॉक्टर अब्दुल मोहम्मद सिद्दीकी (सिद्दीकी बाबू) व मटेरा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक स्वर्ग0 अली बहादर के पुत्र अली अकबर उर्फ (पप्पू) तथा पयागपुर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद बहराइच राना वीर सिंह के पुत्र मेजर राना शिवम सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हनीफ खां (कज्जन) भी अपनी दावेदारी मटेरा विधान क्षेत्र से कर रखा था जिसमें वह असफल रहे तो उनके पुत्र सलमान खान (फैसल) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सलमान वर्तमान समय में कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज सलमान ने दूर-भाष पर बात करते हुये बताया कि मटेरा विधानसभा सीट से उनके पिता मोहम्मद हनीफ खान कज्जन ने अपनी दावेदारी कर रखी थी। लेकिन अंतर्कलह के चलते टिकट न मिलने से क्षुब्ध होकर कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूँ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel