Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / गोण्डा: सात महीने से फरार 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा: सात महीने से फरार 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 22.01.2022

सुनील तिवारी।। सीएमडी न्यूज

सात महीने से फरार 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा  संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे आज दिनांक 22.01.2022 को थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में दिनांक 13.07.2021 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त प्रदीप थाना को0 नगर में पंजीकृत अभियोग मे सात महीने से वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp