Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / गोण्डा: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

दिनांक 22.01.2022

सुनील तिवारी।। सीएमडी न्यूज

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-041/22, धारा- 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-आरिफ को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 20.01.22 को उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ ने थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया था।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp