छावनी थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी 05 शातिर गौ तस्कर को किया गिरफ्तार।
अवनीश कुमार मिश्रा।। सीएमडी न्यूज़
बस्ती।। आज रविवार को थाना छावनी स्थित तुर्सी गुण्डा कुंवर गाँव से ट्रक नं0 UP58T-7370 से 05 अभियुक्तों (फूलचन्द सिंह पुत्र माता प्रसाद निवासी गुण्डा कुवर थाना छावनी बस्ती उम्र करीब 48 वर्ष,आनन्द कुमार पुत्र राम हृदय ग्राम पूरेनाथू थाना छावनी बस्ती उम्र करीब 31 वर्ष,रामसूरत पुत्र खेदू निवासी ग्राम तुर्सी थाना छावनी बस्ती उम्र 45 वर्ष,भूडोले पुत्र दशरथ निवासी ग्राम तुर्सी थाना छावनी बस्ती उम्र 48 वर्ष,भरत पुत्र सीताराम निवासी ग्राम तुर्सी थाना छावनी बस्ती उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर वाहन में लदे 22 अदद गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया ।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 19/2022 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम, 11 (घ) पशु क्रुरता अधिनियम व 429 IPC पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय थाना छावनी जनपद बस्ती,वरि0उ0नि0 श्याम मोहन त्रिपाठी थाना छावनी जनपद बस्ती,उ0नि0 दुर्गविजय सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती,हे0का0 शम्भू यादव थाना छावनी जनपद बस्ती,का0 संजीव शाह,6. का0 दीपक यादव,का0 निलेश पाण्डेय, का0 रामकृपाल यादव थाना छावनी जनपद बस्ती रहे |
CMD News Newspaper & Live News Web Channel