मुर्तिहा पुलिस ने 25 शीशी कर्णाली नेपाली शराब के साथ एक नफर अभियुक्त को धर दबोचा।
उपेंद्र मिश्रा।। सीएमडी न्यूज
बहराइच।। मिहिनपुरवा तहसील क्षेत्र के थाना कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महो0बहराइच द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीअशोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी श्रीजंगबहादुर यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी मुर्तिहा श्री गणनाथ प्रसाद जी के कुशल नेतृत्व में टीम गठित द्वारा आज रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चुरवा निवासी राकेश पुत्र परदेसी उम्र करीब 27 वर्ष को रजनवा बॉर्डर के नजदीक से मुर्तिहा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्त को 25 शीशी नेपाली कर्णाली शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 11/2022 धारा 60एक्ट में अभियुक्त पर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- हे0कां0 शोएब खान कोतवाली मूर्तिहा
2-हे0कां0 जयप्रकाश यादव कोतवाली मुर्तिहा
3-कां0 हेमंत कुमार यादव कोतवाली मुर्तिहा बहराइच।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel