Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आयोध्या / अयोध्या: कांग्रेसजन जनपद की सभी तहसीलों पर धरना/प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अयोध्या: कांग्रेसजन जनपद की सभी तहसीलों पर धरना/प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन।

अयोध्या कांग्रेसजन जनपद की सभी तहसीलों पर धरना/प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन।

06/01/2022
मुदस्सिर हुसैन।। CMD NEWS

अयोध्या।।  उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से फर्जी कंपनिया चल रही है जिनमें सहारा व पल्स का नाम प्रमुख है इन फर्जी कंपनियों द्वारा RD,FD व अन्य योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर प्रदेश की जनता से भारी निवेश करवाया गया और उनकी गाढी़ कमाई इन कंपनियों में फंसी हुई है। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर दिनांक 07 जनवरी को दिन 12 बजे अयोध्या जनपद के सभी विधानसभाओं के तहसीलों में जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना/प्रदर्शन कर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार को उनकी खून पसीने की कमाई को वापस दिलाने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन संबंधित तहसीलों के एसडीएम को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने अयोध्या के समस्त कांग्रेसजनों से अपनी-अपनी विधानसभाओं के तहसीलों में पहुंचकर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु अपील की है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp