क्रय केंद्रों से धान न उठने से समस्या
आशीष सिंह।। सीएमडी न्यूज़
बाराबंकी।। जनपद के विकासखंड सिद्धौर के समस्त धान क्रय केंद्रों पर सुचारु रूप से धान की खरीद हो रही है धान खरीद किसानों द्वारा लिए गए टोकन के क्रम में किया जा रहा है खरीदे गये धान के उठान में न होने से समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इस सम्बन्ध में ए.डी.ओ कोआपरेटिव विजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन चालान समय पर न कटने के कारण धान का प्रेषण मिलर को नहीं हो पाता,जिससे खरीद प्रभावित होती है ए.डी.ओ कोआपरेटिव लगातार क्रय केंद्रों पर बने रहते हैं जबकि उनके पास त्रिवेदीगंज के साथ विकासखंड सिद्धौर का अतिरिक्त प्रभार भी है धान खरीद के साथ ही अन्य कई समितियों पर उर्वरक का वितरण भी किया जा रहा है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel