रूदौली नगर के व्यक्ति की इन्हौना में सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत।
ब्यूरो रिपोर्ट, सुधीर बंसल// सीएमडी न्यूज़
रूदौली अयोध्या।। बुधवार को रुदौली नगर के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।सूचना पर पहुँचे क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाँढस बँधाया।और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
जानकारी के मुताबिक रुदौली नगर निवासी केशव राम यादव उम्र 45 वर्ष इन्हौना में पालिश का कार्य करता था।बुधवार सुबह पिकअप से पालिस लादकर रुदौली आ रहा था इन्हौना के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिसमें केशव राम की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुँचे परिजनों ने शव को घर ले आये।घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव को हुई।विधायक ने तत्काल मृतक के घर पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।और शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।जंहा विधायक ने स्वयं जिला मुख्यालय पहुँच कर सीएमओ अयोध्या से वार्ताकर तत्काल पीएम कराने का निर्देश दिया। मृतक के दो नाबालिक बच्चे हैं। विधायक ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel