मुदस्सिर हुसैन।। CMD NEWS
किसानों का जीना हुआ दुश्वार
मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई के अन्तर्गत ग्राम नेवरा में छुट्टा जानवरों के सड़कों पर खुले घूमने से राहगीरों को हो रही परेशानी। आपको बता दें कि कई बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। आज भी सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इन छुट्टा मवेशियों के घूमने से हो सकता है बड़ा हादसा। जब कि इस ग्राम सभा से कुछ ही दूरी पर बनी गौशाला इन मवेशियों के लिए हुई बेमक़सद। सवाल यह उठता है कि जब इन जानवरों के लिए गौशालाएं बनाई गई है तो यह बेजुबान सड़कों पर क्यों घूम रहे हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन?
CMD News Newspaper & Live News Web Channel