Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में जारी पैरालिंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को अपनी शुभकामनाऐं दी हैं।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“सिंहराज अधाना का असाधारण प्रदर्शन! भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटे हैं। उन्होंने जबरदस्त मेहनत की है और उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

***

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp