तीनों बैराजों से छोड़ा गया दो लाख 70 हजार 335 क्यूसेक पानी
एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच- तीनों बैराजों से सोमवार को दो लाख 70 हजार 335 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 24 घंटे बढ़ने के बाद सोमवार की सुबह से घाघरा का जलस्तर स्थिर हो गया। जलस्तर स्थिर होने से तटवर्ती ग्रामीणों को सुकून मिला है। लगातार घटते-बढ़ते जलस्तर से घाघरा के तटवर्ती गांवों के लोग सकते में हैं। हल्का जलस्तर बढ़ते ही ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगती है। सोमवार की सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.196 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। घूरदेवी स्पर पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 112.135 मीटर के सापेक्ष 111.540 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 59 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे शारदा बैराज से एक लाख 38 हजार 707, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख 31 हजार 478 व सरयू बैराज से 150 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नायब तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि थोड़ा जलस्तर बढ़ा था जो घट रहा है। बाढ़ की स्थिति नहीं है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
