Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जहाँ नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है – अनन्या सिंह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जहाँ नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है – अनन्या सिंह

बहराइच : स्थानीय सानिया इंटर कॉलेज फखरपुर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा मंडल विकास अभियान  व मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन केंद्र की जिला युवा  समन्वयक अनन्या सिंह की अध्यक्षता  में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सात्विक त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि आकांक्षा भल्ला रही । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुन्दर लाल अवस्थी ने  किया ।कार्यक्रम की शुरुआत महिला शशक्तिकरण गीत से हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक सुश्री सिंह ने कहा  कि नारी एक  है लेकिन उसके रूप अनेक हैं जैसे मां, बहन , बेटी , भाभी , देवरानी व जेठानी यह सब नारी के ही रूप है। ग्रंथों में लिखा है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है।उन्होंने कहा आज लड़कियां असुरक्षित हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए सरकार तमाम तरीके की स्कीम चला रही है। महिला हेल्पलाइन, एंबुलेंस सुविधा, पुलिस सहायता, की जानकारी मोबाइल से ही प्राप्त कर सकते हैं।अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। शिक्षित हो और अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझें। महिला और पुरूष का अधिकार बराबर हैं। अगर पुरुष फोर्स में है तो महिला भी फोर्स में हैं। यदि महिला अधिकारी है तो पुरुष भी अधिकारी होते हैं। पुरुष पायलट है तो महिला भी पायलट होती है। हर जगह पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली वह महिला ही है। महिला जागरूकता से ही समाज को नई ऊर्जा मिलेगी। आगे कहा कि यदि आपको लगता है कि आपका कोई अंजान व्यक्ति कॉलेज, कोचिंग कहि से आते जाते पीछा कर रहा है तो आप अपने मैंम, माता, दादी, चाची किसी को भी बताए और उसका विरोध करे। युवा नेता योगेंद्र  प्रकाश मिश्रा ने  सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और जल संरक्षण जैसे अनेको विषयों के बारे में विस्तृत पूर्वक बताते हुए कहा कि यदि आज हम नही सचेते तो कभी नही आज हम कुँए नदी का पानी पीने वाले बोतल के पानी पर आ गए है आगे क्या होगा आप स्वयं सोचे। सुन्दर लाल अवस्थी ने नेहरू युवा केन्द्र पर प्रकाश डाला और युवक युवतियों को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही नेहरू युवा केंद्र की स्थापना की गई थी। नेहरू युवा केंद्र संगठन के उद्देश दो प्रकार के हैं। ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल कराना है। आधुनिक धर्मनिरपेक्ष और तकनीकी राष्ट्र के सृजनकारी नागरिक बन सके इस मौके पर  स्वयं सेवक अभिमन्यु सिंह, जगदीश मिश्रा, सविता बाजपेयी,  पूर्व स्वयं सेवक मयंक तिवारी,हरिओम मिश्रा युवा मण्डल  की साहिम फातिमा साधना सिंह ,दाऊद, श्रेया, अंजली, काजल, अश्विन,  आदि के साथ अन्य युवा मण्डल व महिला मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

विवेक कुमार श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न

रिपोर्ट  हरि शरण शर्मा जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता …

Leave a Reply