27 नवंबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत होनी है। एकदिवसीय सीरीज में कड़ी जंग के लिए कमर कस चुकी भारतीय टीम नए तेवर और नए कलेवर के साथ मैदान पर उतरेगी। इस बीच बड़ी खबर है कि टीम इंडिया की जर्सी बदल गई है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज में नई जर्सी में नजर आएगी।
टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने तमाम सोशल मीडिया हैंडल से नई तस्वीर पोस्ट की। इस जर्सी को देखते ही 1992 विश्व कप की याद ताजा हो जाएगी। जब पहली बार तमाम टीमें रंगीन पोशाक पहनकर वर्ल्ड कप में उतरी थी, तब टीम इंडिया की किट गहरे नीले रंग की हुआ करती थी। इस बार भी वह नेवी ब्लू रंग का इस्तेमाल किया गया है। लोअर भी इसी रंग का होगा।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐप्जा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मदनापुर ब्लॉक इकाई का किया गया गठन ..
महेश द्विवेदी संरक्षक सचिन चौहान अध्यक्ष मुकेश कठेरिया महामंत्री गणेश बाबू गौतम को मीडिया प्रभारी …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel