दो लोगों को आई मामूली चोट
अयोध्या से सुधीर बंसल जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दो लोग हुए मामूली जख्मी हुए।घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल केके यादव तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से गोरखपुर जा रहे यूपी 32 के वाई 4041 कार सवार जैसे ही ग्राम मुजफ्फरपुर(मुदफ़रा)गांव के पास पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरे साइड में खड़ी पिकप से टकरा कर पलट गई।गनीमत रही कि अयोध्या साइड से उस वक्त कोई वाहन नहीं गुज़रा वर्ना कोई बड़ी घटना घट सकती थी। इस घटना में कार सवार दो लोगों प्रणव सिंह व मान्धाता सिंह को मामूली चोटें आईं हैं।घटना की सूचना पर तत्काल रूदौली कोतवाल केके यादव पहुचें।उसके कुछ देर बाद घटना स्थल पर भेलसर चौकी प्रभारी विनय यादव अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त वाहन को रोड से हटवाकर साइड में कराया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
