गोंडा: आगामी त्यौहार के मद्देनजर जनपद में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक- 19.10.2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेंश कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर श्री लक्ष्मीकांत गौतम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव द्वारा पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों, बाजारों, मोहल्लों, आदि जगहों में पैदल गश्त किया गया तथा ज्वेलरी की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया व व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के भी निर्देश दिए तथा आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया गया। इसके साथ ही मास्क ना लगाने वाले व्यक्तियो का चालान भी किया गया।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा।
ख़बर विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9198167553
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
