जिला संवाददाता बहराइच सूरज कुमार त्रिवेदी की रिपोर्ट

बहराइच जिले में सोमवार को बाढ़ चौकी शारदा सिंह पुरवा में बाढ़ से पीड़ित लोगों को राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बौंडी सूरज जयसवाल ने339परिवारों को राशन कीट का वितरण किया। राहत सामग्री का वितरण करते हुए सेक्टर संयोजक सूरज जायसवाल ने कहा कि कोई भी परिवार सहायता से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ व कटान पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए। यहां पर चरीगाह के 339 जोगा पुरवा चपरा नागेश्वर पुरवा तुल्लू पुरवा के प्रभावितों को राहत सामग्री किट बांटी गई।
एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दी जा रही है शारदा सिंह पुरवा प्राथमिक विद्यालय में सेक्टर संयोजक सूरज जयसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है
तहसीलदार राजेश वर्मा, मंडल बौंडी प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह अध्यक्ष सर्वजीत सिंह,जितेंद्र सिंह तरंगी, सुरेश कुमार यादव मौजूद रहे।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel