
भलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पाण्डेय मजरे सुनबा में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने महिला की पिटाई कर दी।महिला ने मवई थाना पहुंच युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।
ग्राम पूरे पाण्डेय की रंजीता पत्नी कृष्ण लाल ने बताया कि राकेश पुत्र लक्ष्मण ने आम की बाग में आम तोड़ रहे थे जबकि उस बाग में मेरा भी हिस्सा था जब मैंने आम तोड़ने से रोका तो राकेश ने मेरे साथ मारपीट तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।रंजीता ने मवई थाना पहुंच कर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव ने बताया कि राकेश के विरूद्ध धारा 323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
*सुधीर कुमार ब्यूरो की रिपोर्ट*
CMD News Newspaper & Live News Web Channel