Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / चार चिकित्सक की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण में लगी पन्द्रह टीम।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

चार चिकित्सक की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण में लगी पन्द्रह टीम।

चार चिकित्सक की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण में लगी पन्द्रह टीम।

बहराइच- ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज अंतर्गत शुक्रवार को निकले क्रोना संक्रमित मरीज के चलते पुरानी बाजार एरिया को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्वास्थ्य परीक्षण में लगा दी गई है।इन टीमों के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट पर ही आगे की कार्य योजना बनाई जानी है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक सिंह ने बताया कि हॉट स्पॉट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमों को लगाया गया है।इन सभी टीमों में आंगनवाड़ी शिक्षामित्र आशा बहू सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।सभी टीमें घरों में जाकर बिंदुवार समीक्षा करके रिपोर्ट सौंपेंगे।

डॉ0 विवेक सिंह ने परीक्षण में लगे सभी टीमों से अपील की है कि वह उचित दूरी बनाये रखें सैनिटाइजर का प्रयोग करें हाथों में ग्लेप्स लगायें दूर ही से घर में जाकर पूछ ताछ व जांच करें आनावश्यक किसी वस्तु को छूने अथवा हाथ लगाने से बचें

About CMD NEWS

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp