•यूपीपीएल टी-20 लीग सीजन 4 के सीनियर एडवाइजरी समिति के सदस्य भी है बहराइच के सचिव इशरत महमूद खान।
• बीती रात हुए लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मेवरिक्स के मुकाबले में रिंकू सिंह को दिया मैन ऑफ द मैच।
लखनऊ के एकाना और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग टी-20 का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है जिसमें बीती रात हुए लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मेवरिक्स के मुकाबले में बहराइच के सचिव इशरत महमूद खान ने रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया यह बहराइचवासियों के लिए बहुत गर्व का क्षण रहा । बहराइच के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का समय रहा सभी क्रिकेट प्रेमियों द्वारा टेलीविजन पर मैच का प्रसारण देखा जा रहा था और जब बहराइच के सचिव अपना इंटरव्यू दे रहे थे तो बहराइच के लोग अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस रहे थे कि इतने पिछड़े जिला होने के बावजूद यहां के सचिव ऐसे मंच पर इंटरव्यू दे रहे हैं तथा बीती रात हुए मुकाबले के मुख्य अतिथि भी थे ।
सचिव ने फोन पर वार्ता के दौरान यह भी बताया कि वह इस लीग के सीनियर एडवाइजरी समिति के सदस्य भी है और वह लगातार बहराइच के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बहराइच के वैभव सिंह भी इसी लीग में प्रतिभाग कर रही टीम कानपुर सुपरस्टार्स के लिए चुने गए है ।
इस तरफ की लीग में बहराइच के खिलाड़ी व सचिव का प्रतिभाग करना सभी के लिए गर्व का समय है । बीते को इस लीग के उद्घाटन में आए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से उन्होंने बहराइच के खिलाड़ियों के लिए भी चर्चा की जिससे बहराइच के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश तथा भारत के लिए भी प्रतिनिधित्व कर सके ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
