Breaking News
Home / BREAKING NEWS / स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बस्ती पुलिस के 02 अधिकारियों को मिला ‘डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत पदक’
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बस्ती पुलिस के 02 अधिकारियों को मिला ‘डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-रजत पदक’

रिपोर्टर अवनीश कुमार मिश्रा 

जनपद बस्ती पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बस्ती के श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक व धर्मेन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक तकनीकी शाखा जनपद बस्ती को प्रतिष्ठित ‘पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत’ (DGP Commendation Disc – Silver) से सम्मानित किया गया है। आज पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती पर उपरोक्त दोनो अधिकारियों को मेडल लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा दोनों अधिकारियों को उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।

यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारियों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है, बल्कि संपूर्ण बस्ती पुलिस परिवार के मनोबल को बढ़ाने वाली है। बस्ती पुलिस दोनों अधिकारियों को इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp