बाराबंकी।
शहर से सटे जहांगीराबाद व मसौली थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आसमान से आती किसी प्लेन की गरजदार आवाज ने गुरुवार की रात हंगामा खड़ा कर दिया। सैकड़ो की संख्या में जमा लोग आकाश की ओर ताकते रहे। अफवाह उड़ी कि अटवा जंगल मे कोई वायु यान गिरा है। डीएम एसपी तक सूचना पहुंची। खोजबीन शुरू हो गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। बताया गया कि रात 8 बजे आवाज इतनी तेज थी कि यूं लगा जैसे कोई फाइटर जेट घर के ऊपर से गुजर गया। किसी ने यूपी 112 पर भी सूचना भेज दी। फिलहाल कई किलोमीटर के दायरे में जंगल आदि स्थानों की काम्बिंग शुरू की गई है। एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना की कोई पुष्टि नही हो सकी है।
रिपोर्ट: आशीष सिंह
CMD News Newspaper & Live News Web Channel