Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / पंचायत सहायकों एवं सचिव के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पंचायत सहायकों एवं सचिव के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

 

बदायूं 30/12/2025 वजीरगंज विकास खण्ड के सभागार में पंचायत सहायकों एवं सचिवों का प्रशिक्षण का समापन हुआ । विकासखंड वजीरगंज के सभागार में आयोजित दो दिवसीय अनवासीय प्रशिक्षण में ओ एस आर ( ऑन सोर्स रेवन्यू ) पर चर्चा की गई । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं अंजलि सागर ने ओ एस आर का परिचय , उद्देश्य , स्रोत ,आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने ओ एस आर के स्रोत जैसे – मछली पालन , प्रकाश कर , कूड़ा कलेक्शन , टू व्हीलर ,फोर व्हीलर ,आदि पर टैक्स लगाकर, होर्डिंग , मेला ,बाजार , ठेला ,भूमि कर , आदि पर टैक्स लगाकर अपनी ग्राम पंचायत की आमदनी को बढ़ा सकते हैं ।मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह एवं उमा राजपूत ने सी एस सी (कॉमन सर्विस सेंटर ) फैमिली आई डी , आई गेट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई ।

इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत शशिकांत शर्मा , सचिव अंकुर कुमार , सतपाल सिंह , संजय कुमार , देव् पाल सिंह , रमेश , उमेश ,दीपेंद्र ,रितेश पांडे ,मनोज ,अभिनव वृंदा , विनोद , पंचायत सहायकों में सलमान हुसैन, मुस्कान सक्सेना, सरोज वाला, सुधा, शिवानी सिंह, सुनीता, मह नाज वी, प्रदीप कुमार ,उमर खान, गीता देवी, अनिल कुमार ,श्वेता सिंह, सुषमा ,गुलशन देवी, शिल्पी यादव, फहीम ,सुबोध कुमार , सफिया ,सावेज आदि ने प्रतिभाग किया । इस मौके पर विशेष सहयोग विशाल चौहान एवं मुकेश कुमार का रहा । सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा –

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत विकास खंड उसाबॉ में दो दिवसीय अनअवासीय सचिवों एवं पंचायत सहायकों का ओ एस आर पर आधारित प्रशिक्षण का आयोजन विकास खंड के सभागार में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण को संबंधित करते हुए मास्टर ट्रेनर अदिति रस्तोगी एव राजेश कुमार सक्सेना ने ओ एस आर का उद्देश्य ,परिचय ,क्यों और कैसे कर सकते हैं । केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त तथा स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत अपना विकास कैसे कर सकती हैं ।आय के स्रोत जैसे जलकर, प्रकाश कर ,बारात घर, मेला , बाजार, दुकान, तालाव में मछली पालन आदि के द्वारा अपनी अपनी ग्राम पंचायत में आमदनी को बढ़ा सकते हैं ।जितना पैसा ओएसआर में जमा होगा । तो सरकार उसकी चार गुणा करके देगी ।मास्टर ट्रेनर अमर सिंह एव हरेंद्र यादव ने बताया कि मनोरंजन कर , सेवा कर, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र , आय ,जाति, राशन कार्ड आदि की सेवा देकर और केंद्र द्वारा फलदार वृक्ष लगाकर , पुस्तकालय, विभिन्न प्रकार के आयोजन आयोजित करके हम अपनी ग्राम पंचायत के आमदनी को बढ़ा सकते हैं । इस मौके पर दिशा ,ध्यानवती , सुनीता देवी , सुषमा , मुजम्मिल खान ,सलमान , कमरुल हसन , शिवा ,परवीन, रीता ,सीमा ,रूपा देवी ,कविता दिशा ,यादव ,आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम में विशेष सहयोग विशाल सिंह एवं पंकज सिंह कर रहा ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply