Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / 28 फरवरी को होगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

28 फरवरी को होगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

रिपोर्ट हरि शराण शर्मा 

 

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बदायूँ : 24/12/2025  जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत निर्वाचक नामावली का जालेख्न प्रकाशन 31 दिसम्बर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 31 दिसम्बर 2025 (बुधवार) से 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) तक होगा तथा नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 31 दिसम्बर से 21 फरवरी 2026 तक होगी तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 को होगा।

उन्होंने खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों का कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि 30 दिसम्बर 2025 को दावे और आपत्तियों का निस्तारण, अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जायेगी तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को होगा।

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण भी किया तथा बताया कि ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply