Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / सांसद कैसरगंज ने प्रशस्ति पत्र एवं साल देकर किसानों को किया सम्मानित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सांसद कैसरगंज ने प्रशस्ति पत्र एवं साल देकर किसानों को किया सम्मानित

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक -23-12-2025 गोंडा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस एवं आत्मा योजनान्तर्गत किसान मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए कृषकों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कृषि विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की तथा किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में भी किसानों को जानकारी प्रदान की। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने गन्ना विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की। प्रगतिशील कृषक रवि शंकर सिंह ने एफपीओ संचालक के रूप में स्वयं द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में किसानों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में केवीके गोपाल ग्राम के अध्यक्ष डॉ० चंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीय सांसद कैसरगंज एवं सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों, धान, तिल, मक्का में उल्लेखनीय उत्पादन हेतु कृषि विभाग की संस्तुति के अनुरूप एक-एक कृषक को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए तथा मत्स्य विभाग द्वारा संस्तुत किए गए किसानों की सूची के आधार पर तीन मत्स्य पालकों को प्रथम तथा तीन मत्स्य पालकों को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा संस्तुत सूची के आधार पर तीन उद्यान कृषकों को प्रथम एवं तीन उद्यान कृषकों को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर दुग्ध उत्पादन को दृष्टिगत रखते हुए एक कृषक को प्रथम तथा एक कृषक को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रेनू दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एलडीएम, भूमि संरक्षण अधिकारी पारसराम, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक आरपीएन सिंह, प्रगतिशील कृषक ओमप्रकाश पांडेय, अनिल चंद्र पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, रवि शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा अपने स्टाल भी लगाए गए जहां पहुंचकर किसानों ने उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

किसान सम्मान दिवस का आयोजन जनपद के समस्त विकासखंडों पर भी हुआ जिसमें कृषि, उद्यान, रेशम एवं गन्ना विभाग द्वारा संस्तुत किए गए कृषकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply