रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ10/11/2025 जनपद बदायूं के विकास खंड दातागंज सभागार में चार विकास खण्डो (उसावा , म्याऊं, दातागंज एवं समरेर ) के पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय ओ एस आर (ऑन सोर्स रेवेन्यू ) स्वयं की आय के स्रोत पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शाला का आयोजन विकासखंड दातागंज के सभागार में आयोजित किया गया ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुवर अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ (अंकित भैया )ब्लॉक प्रमुख ने दीप प्रज्वलित करके किया । तत्पश्चात अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत एवं परिचय कराया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना से किया गया ।
मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं सुरेंद्र सिंह ने स्वयं के आय के स्रोत के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की । ग्राम पंचायत अपनी आय कैसे बढ़ा सकती हैं । व्यवहार विज्ञान के सिद्धांत पर चर्चा की गई । सी एस सी , आधार सेंटर ,मछली पालन, भूमि खनन, व्यवसाय कर , कूड़ा कलेक्शन ,बाजार एवं हाट , मेला ,टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहन पर कर लगाकर, भवन कर, जल कर, प्रकाश व्यवस्था कर ,भवन निर्माण करा कर दुकान से किराया वसूल करके आसानी से अपनी आय ग्राम पंचायतें बढ़ा सकती हैं ।
इस अवसर पर ए डी ओ आई एस बी अरविंद कुमार , सचिव नेम सिंह , मनोज कुमार राम , सूरजभान कश्यप , रजत ,सुधीर कुमार सिंह ,ग्राम प्रधानों में हुमा बी ,सरिता राठौर, अल्पना सिंह, सुरेश चंद्र, चंद्रपाल , वीरेंद्र पाल , ध्यान पाल सिंह आदि प्रधान लोगों ने प्रतिभाग किया
CMD News Newspaper & Live News Web Channel