Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न 

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 06 नवम्बर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब बहराइच के तत्वावधान में महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नंद, वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, जिला समन्वयक डॉ नंद कुमार शुक्ल एवं निर्णायक सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सदर अनुपमा जायसवाल ने अपने संबोधन में सभी बच्चों द्वारा बनाए गए प्रदर्श की सराहना करते हुए आह्वान किया कि यह सब भविष्य के वैज्ञानिक हैं तथा जनपद को अग्रणी बनाने में इनकी सर्वाधिक महती भूमिका है। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने कहा कि जिज्ञासा ही ज्ञान का पहला कदम है सवाल पूछो, खोज करो, इसके माध्यम से ही छात्र और छात्राएं अपनी जिज्ञासाओं का निवारण कर सकते है।

जिला समन्वयक डॉ नंद कुमार शुक्ल ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के राजकीय, अशासकीय, सीबीएसई विद्यालयों से आये लगभग 210 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने 100 नवोन्मेषी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये। जिनमे साइबर सिक्योरिटी, स्टेम सेल टेक्नोलॉजी, स्मार्ट स्कूल नैनोटेक्नोलॉजी, सेंसर टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी रोबोटिक्स, सोलर ट्रेकिंग सिस्टम, स्मार्ट होम, वायरलेस चार्जिंग, फ्यूचर ट्रांसपोर्टेशन स्मार्ट डस्टबिन आदि थे। जनपद स्तर से प्रथम 15 उत्कृष्ट मॉडल मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे, राज्य स्तर पर श्रेष्ठ मॉडल को 50 हजार रुपये पुरस्कार के साथ प्रौद्योगिकी परिषद नियमानुसार पेटेंट की व्यवस्था भी करती है। पुरस्कार सत्र के विशिष्ट अतिथि डॉ एस पी सिंह व वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने कहा कि ने कहा कि आप बाल वैज्ञानिकों में से ही कोई न्यूटन, आइंस्टीन बने, बाल वैज्ञानिकों के सतत प्रयास अनुशासन और अध्यापकों के मार्ग दर्शन से ही नित नवीन आविष्कार संभव हैं।

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अर्शी खान ऐम्स इंटरनेशनल स्कूल बहराइच प्रथम स्थान, अल जफीरा नूर सेवेन्थ डे इंटर कॉलेज को द्वितीय स्थान, अनुष्का शर्मा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बहराइच तृतीय स्थान, प्रतिष्ठा सिंह अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल बहराइच व साक्षी सिंह बल शिक्षा निकेतन बहराइच को सांत्वना पुरस्कार प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार हेतु क्रमश 5000, 3000, 2000, 1000 व 1000 रुपये के पुरस्कार जिला विज्ञान क्लब के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से दिए जाएंगे।

जनपदीय मूल्यांकन समिति में केडीसी के एसोसिएट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान डॉ आनंद कुमार श्रीवास्तव व भौतिक विज्ञान के अखिलेश उपाध्याय, राजकीय पॉलिटेक्निक मोहम्मदपुर के प्रवक्ता डॉ. अमित रंजन व लोकेंद्र कौशल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रद्युम्न पांडेय ने किया। तनूजा श्रीवास्तव व दीपा द्विवेदी द्वारा उकेरी गई जीवंत रंगोली ने सभी उपस्थित को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा के अमित कुमार पांडे, संतोष कुमार शुक्ला व डॉ जसवंत सिंह, गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार मिश्रा तथा देवेंद्र कुमार मिश्रा, अर्पित शुक्ला, विशाल पांडे, पंकज कुमार पांडे का विशेष योगदान रहा।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply