Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ियों का रोड जाम का कार्यक्रम 10 नवंबर तक टला -राजेश सक्सेना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ियों का रोड जाम का कार्यक्रम 10 नवंबर तक टला -राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ30/10/2025 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के संगठन के पदाधिकारियों ने जिला शासन प्रशासन के लिए कल ही अल्टीमेटम दिया था । कि 31 अक्टूबर के लिए रोड जाम करेंगे । जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं नगर मास्टर महोदय ने ( डी पी ओ )जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कराई । वार्ता में तय किया गया । कि अगर 6 नवंबर तक पैसा नहीं आता है । तो 10 नवंबर के लिए रोड जाम का कार्यक्रम होगा । जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया । कि लखनऊ निदेशालय से वार्ता से स्पष्ट हुआ है। कि पैसा दो-तीन दिन में आ जाएगा ।लेकिन संगठन के पदाधिकारियो ने 6 नवंबर तक का समय दिया है । अगर 6 नवंबर तक पैसा नहीं आता है / तो 10 नवंबर के लिए रोड जाम का कार्यक्रम रहेगा ।

उसके लिए सभी आंगनबाड़ी बहनों से अभी से तैयारी करने की अपील जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने की है । वार्ता करने में संगठन के पदाधिकारी खजाना देवी , शोभा वर्मा , प्रवेश कुमारी चौहान, राजेश कुमार सक्सेना आदि शामिल रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp