रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 29/10/2025 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारीयों महासभा की संगठन की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन खजाना देवी के आवास पर किया गया ।जिसमें जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिकाओं का मानदेय विगत दो तीन माह से रुका हुआ है । मानदेय न मिलने के कारण नाराजगी जताई गई । उसी के विरोध में जनपद बदायू की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रोड जाम करेंगी । यह जानकारी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने दी है ।संगठन की मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 31 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे मालवीय आवास गृह पहुंचने की अपील की है ।
. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शोभा वर्मा ,जिला सचिव कुमकुम जौहरी,जिला संगठन मंत्री मोहिनी शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष खजाना देवी आदि उपस्थित रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel