Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / उम्मीद परियोजना का विस्तार अब बहराइच के सभी ब्लॉकों में मातृत्व स्वास्थ्य की गुणवत्ता में होगी बढ़ोत्तरी 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

उम्मीद परियोजना का विस्तार अब बहराइच के सभी ब्लॉकों में मातृत्व स्वास्थ्य की गुणवत्ता में होगी बढ़ोत्तरी 

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 14 अक्टूबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरवल के सभागार कक्ष में “उम्मीद परियोजना” के विस्तार के लिए ब्लॉक महसी, रिसिया, नवाबगंज, चित्तौरा एवं हुजूरपुर के अधीक्षक तथा बीसीपीएम/बीपीएम के साथ क्रॉस लर्निंग विजिट के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

परियोजना का संचालन मोबियस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक के दौरान परियोजना की विस्तृत जानकारी बी.के. जैन एसोसिएट लीड-प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन एवं डॉ. शोभा कन्सल्टेंट-स्टेट कैपसिटी बिल्डिंग, पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया लखनऊ ने दी। बी.के. जैन ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत काउंसलिंग कार्नर स्थापित किए गए हैं तथा आशा, ए.एन.एम. और सीएचओ को प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी क्षमता में वृद्धि की गई है। इसके परिणामस्वरूप परिवार नियोजन सेवाओं की मांग में वृद्धि हुई है और काउंसलिंग सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर परिवार कल्याण सेवाओं की गुणवत्ता और क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना है। इससे दंपतियों को सुरक्षित, योजनाबद्ध मातृत्व के अवसर मिल रहे हैं तथा दो बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतर और अनचाहे गर्भ से सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, जिससे मातृ व शिशु स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पहले यह परियोजना 9 ब्लॉकों मोतीपुर, शिवपुर, तेजवापुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज, फखरपुर, कैसरगंज, जरवल और बलहा में में संचालित थी, अब इसे सभी 14 ब्लॉकों में विस्तारित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय शर्मा ने उम्मीद परियोजना के अंतर्गत संचालित परिवार नियोजन एवं किशोर-किशोरी स्वास्थ्य सेवाओं की गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने परिवार नियोजन और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच जन-जन तक सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में क्रॉस लर्निंग विजिट के दौरान प्रतिभागियों ने काउंसलिंग कार्नर का निरीक्षण किया और परामर्श सेवाओं की उपयोगिता एवं महत्व की बारीकियों से अवगत हुए। उन्होंने अपने-अपने ब्लॉकों में उम्मीद परामर्श केंद्र की स्थापना, प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के क्रियान्वयन पर चर्चा की। बैठक एवं विजिट के दौरान सीएचसी अधीक्षक जरवल डॉ. कुँवर रितेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सरजू खान, डोनर प्रतिनिधि, मोबियस फाउंडेशन उत्तर प्रदेश प्रभात कुमार, राज्य निदेशक, पीएफआई उत्तर प्रदेश शिल्पा नायर सहित पीएफआई के जिला एवं ब्लॉक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply