Breaking News
Home / BREAKING NEWS / युवक एवं महिला मंगल दलों को वितरित की गई प्रोत्साहन खेल सामग्री
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

युवक एवं महिला मंगल दलों को वितरित की गई प्रोत्साहन खेल सामग्री

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

बहराइच 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जूपिटर हाल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री वितरण तथा सांसद खेल स्पर्धा/ विधायक खेल स्पर्धा के शुभारम्भ अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह द्वारा जनपद के 07 युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणविजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा/विधायक खेल स्पर्धा के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में परवान चढ़ने वाली प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध हो रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं सामने आकर जनपद, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री सिंह ने युवक मंगल दलों का आहवान किया कि प्रोत्साहन खेल सामग्री का सदुपयोग करते हुए दूसरे युवक-युवतियों को भी प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड चित्तौरा के डीहा महिला मंगल दल की रेनू देवी व तुरहनी रज्जब के युवक मंगल दल के फूल बाबू, तेजवापुर के मिर्ज़ापुर की महिला मंगल दल की ललिता मौर्य व धोबिहा की अर्चना कुमारी, हुज़ूरपर के पदुम पिछौरा भिडयारी के युवक मंगल दल के वीरेन्द्र कुमार व महिला मंगल दल की शिवानी प्रजापति तथा पयागपुर के बनिया गांव के युवक मंगल दल के संदीप कुमार को प्रोत्साहन खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्राची पवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp