Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / पंचायत सहायिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पंचायत सहायिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ 

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ पंचायत सहायकों का चार दिवसीय सत्र का उद्घाटन अशोक कुमार सिंह तोमर ने दातागंज रोड स्थित पटेल गार्डन मे किया । इस कार्यक्रम में विकास खंड इस्लामनगर एवं विकास खंड म्याऊँ के पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया । सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों का परिचय कराया गया उसके उपरांत ग्राम सभा , ग्राम पंचायत,ग्राम सभा का कोरम , गठन , एवं बैठक के बारे में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने विस्तार पूर्वक चर्चा की । मास्टर ट्रेनर अंजलि सागर में मातृभूमि योजना के बारे में चर्चा की ।मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत में समितियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।

वरिष्ठ प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह तोमर एवं रुपेन्द्र पटेल ने सतत विकास लक्ष्य ,एल ,एस , जी ,डी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया ।प्रशिक्षक अमरीश पटेल ने 17 गोल के बारे में चर्चा की ।यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत विकास में मील का पत्थर साबित होगा ।

पंचायत सहायक पूरे उत्साह से इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करें । एवं जो बातें प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताई जा रही हैं उनको अपने ग्राम पंचायत में अमल में लाये ।

इस अवसर पर गरिमा देवी , स्वाती , सरिता दुबे, शारदा देवी ,खातून ,पूनम कुमारी, आनंद कुमार यादव, विकास कुमार दक्ष , मनोज कुमार , सचिन कुमार ,राजेश्वरी देवी, आकाश कुमार सिंह, मीरा देवी, कीर्ति ,सरिता देवी , आदि लोग मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply