Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जन्म दिवस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बिचपुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जन्म दिवस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बिचपुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ17/09/2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के लाइव प्रसारण को सुना।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है।

जन्म दिवस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बिचपुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान मंदिर प्रांगण की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के.सी. शाक्य, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष पंकज पाठक, कुंवरपाल कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश राजपूत, मंडल मंत्री संजीव राजपूत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज कुमार गंगवार, बृजेश राठौर, डॉ. रेहान तथा ओमेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply