Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / 70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही में लगाया पशु चिकित्सा शिविर व मानव चिकित्सा शिविर बाटी निःशुल्क दवा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही में लगाया पशु चिकित्सा शिविर व मानव चिकित्सा शिविर बाटी निःशुल्क दवा

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत राजन कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 11.09.25 को डॉ. विनोद कुमार , पशुचिकित्सा अधिकारी, लखीमपुर खीरी, के सहयोग से 70वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र  के अंतर्गत “बी” समवाय  के AOR में नि:शुल्क पशुचिकित्सा शिविर (VCA) का आयोजन किया गया है। जिसमें 64 जानवरों का मुफ्त जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया।

डॉ. विनोद कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी, ने ग्रामवासियों को जानवरों को बरसात के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचाव के उपाय बताए एवं वही मानव चिकित्सा शिविर (MCA) में वाहिनी से पहुंचे डॉ दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं उनकी टीम ने 45 पुरुष महिलाएं एवं बच्चों का जांच कर मुफ्त में दवा वितरण किया । तथा बरसात के मौसम में घर एवं आसपास में साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया। इस मौके “बी” समबाय प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्रा तथा अधीनस्थ अधिकारी व बलकर्मिक उपस्थित थे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply