Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / सी.सी.टी.वी. कैमरों के लिए स्थापित कन्ट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण कैमरों को क्रियाशील बनाये रखने के दिये गये निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सी.सी.टी.वी. कैमरों के लिए स्थापित कन्ट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण कैमरों को क्रियाशील बनाये रखने के दिये गये निर्देश

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 03 सितम्बर। कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा यातायात के दृष्टिगत नगर क्षेत्र अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा प्रमुख 09 स्थानों पर स्थापित किये गये 31 सी.सी.टी.वी. कैमरों तथा यातायात पुलिस द्वारा 28 प्रमुख स्थानों पर लगाये गये सी.सी.टी.वी. कैमरों की क्रियाशीलता का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जलकल कार्यालय तथा पुलिस लाईन में स्थापित कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

यातायात पुलिस द्वारा पुलिस लाईन में स्थापित सी.सी.टी.वी. कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक राम प्रकाश ने जिलाधिकारी को कैमरों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। डीएम ने कहा कि कानून एवं शान्ति बनाये रखने में सी.सी.टी.वी. कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि अन्य स्थानों पर भी कैमरों की आवश्यकता हो तो उसके लिए प्रस्ताव उपलब्ध करा दें। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा स्थापित सी.सी.टी.वी. कैमरों के लिए जलकल कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह ने डीएम श्री त्रिपाठी को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी। डीएम ने निर्देश दिया कि सतत निगरानी रखते हुए कैमरों की क्रियाशीलता को बनाये रखें।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply