Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 31/08/2025 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास ग्रह बदायूं पर आयोजितकिया गया । बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लाभार्थी का चेहरा प्रमाणी करण करते हुए परेशान हैं ।

विभाग द्वारा ना तो रिचार्ज का पैसा दिया जा रहा है । और ना ही नए मोबाइल दिए जा रहे हैं । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जब तक नए मोबाइल और रिचार्ज का पैसा नहीं दिया जाए तव तक अनावश्यक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव न बनाया जाए । जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोका गया है उसको तुरंत ही चालू किया जाए ।कार्य करने के बदले प्रोत्साहन राशि में परियोजना स्तर पर पैसे की उगाई बंद की जाए ।कुछ परियोजनाओं पर पैसे लेकर ही पी एल आई बनाई जा रही है जिसके लिए संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा ।

इस अवसर पर एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट के लिए सोपा गया । जिसमें प्रमुख मांग चेहरा प्रमाणीकरण , एवं पी एल आई पर पैसा वसूली बंद किया जाए । देहगवॉ परियोजना की ग्राम पंचायत सलावतपुर भूड में आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोशन किया जाए ।सेवानिवृत्ति के उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए ₹500000 की एकमुश्त धनराशि जारी की जाये जिससे कि वह अपना जीवन यापन कर सकें । इस मौके पर प्रवेश कुमारी चौहान, कुमकुम जौहरी, शशि रानी सक्सेना, निशा सक्सेना ,खजाना देवी, अनवरी बेगम, पूनम शर्मा , नूतन सक्सेना, सीमा रानी, नीलम कुमारी चौहान, श्यामा देवी .,रामायण श्री, सुनीता, शशि देवी ,धन देवी, वेदवती, विभा शर्मा , अर्चना कुमारी, ममता देवी, राजेश्वरी मिश्रा , जावित्री, प्रेमवती देवी, मेंराज बेगम आदि लोगों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये ।कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply