रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। तहसील सदर में 27 जुलाई 2025 को राजस्व संग्रह अमीन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संघ की नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों की सहभागिता रही और पारदर्शिता के साथ पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में विजय शंकर वर्मा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कन्हैया लाल श्रीवास्तव को सौंपी गई। आदित्य प्रताप सिंह को मंत्री और केशव राम कोषाध्यक्ष बनाए गए। रघुवंश प्रताप सिंह को उप मंत्री तथा ओमप्रकाश मिश्रा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, ऑडिटर के रूप में तारकेश्वर नाथ शुक्ला और ऑडिटर सेकंड के रूप में वर्तिका श्रीवास्तव का चयन किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शेष तीन पदों पर नियुक्ति जिला अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा मनोनयन के माध्यम से की जाएगी।
चुनाव के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
