रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक 11-07-2025 गोंडा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर प्राप्त) अपर्णा यादव द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं द्वारा अपने प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई के दौरान कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, विद्युत, जमीनी विवाद आदि तरीके के मामले आये। उपाध्यक्ष द्वारा सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात सभी प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित रूप से निस्तारण कर दिया गया। श्रीमती यादव ने कहा कि राज्य महिला आयोग, महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसके पश्चात उपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्गकार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी कुँवर दिनेश प्रताप सिंह, संरक्षण अधिकारी चंद्र मोहन वर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन आशीष मिश्रा, वन स्टाप सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह, काउंसलर दीपशिखा शुक्ला, सिद्धनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel