रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

दातागंज तहसील परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण करते दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह
बदायूं : दातागंज तहसील के सभागार कक्ष में बुधवार को समरेर , दातागंज , म्याऊं और उसावां विकास खंड की करीब 82 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने वितरण किए । विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन पर गांव के बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। नियुक्ति पत्र पाने वाली कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नगरिया भूरी की नीतू अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी। रिजोला की निधि सक्सेना ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगी। प्रमाण पत्र पाकर दर्जनों कार्यकत्रियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की। उसावां की अर्चना ने कहा कि सरकार की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रही। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दातागंज विधायक ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की तथा छोटे छोटे बच्चों को गिफ्ट उपहार दिए ।
इस अवसरपर जिला परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीओ दातागंज केके तिवारी, सीडीपीओ उसावां विशेष कुमार सिंह, सीडीपीओ दातागंज मंजू वर्मा समेत अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वर्जन : 9 ब्लॉकों के पहले ही नियुक्त पत्र वितरण हो चुके हैं शेष आज चार ब्लाकों के भी नियुक्ति पत्र दातागंज विधायक द्वारा वितरण करा दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अन्य कुछ स्थान पात्र आवेदन न मिलने के कारण पद खाली बचे है जो अगली भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण होंगे ,,,, जिला परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह बदायूँ
CMD News Newspaper & Live News Web Channel