Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / काली कुंडा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

काली कुंडा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान

रिपोर्ट कमलेश सोनी

नानपारा (बहराइच)। नगर के ऐतिहासिक काली कुंडा मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर भाजपा नगर मंडल नानपारा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्रीमती रेखा पांडे ने की।

 

समारोह में मंदिर के पुजारियों और शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुजारी अशोक तिवारी, आचार्य सुरेश चंद्र मिश्र, पुजारी रघुवीर शरण पाठक, पूर्व प्रधानाचार्य श्री शंकर इंटर कॉलेज के कृपा राम गुप्ता, पुजारी प्रहलाद राय समेत कई गुरुजन शामिल रहे।

 

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा नेता अनिल पांडेय, मंडल महामंत्री आनंद रस्तोगी, मंडल मंत्री प्रदीप मुनका, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद नाग, सेक्टर संयोजक अतुल जायसवाल, डॉ. रामचंद्र साहू, हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार सोनी, बूथ अध्यक्ष अनुज गोयल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

वक्ताओं ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन में सच्चे ज्ञान व संस्कारों की प्राप्ति संभव नहीं है। समारोह के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति भाव और उत्सवी माहौल बना रहा।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply