Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / मनरेगा में फर्जीवाड़ा की झलक: बहराइच – नबावगंज के बख्तावर गांव में कुछ ही फोटो से दर्ज की जा रही कई दिनों से मजदूरों की हाजिरी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मनरेगा में फर्जीवाड़ा की झलक: बहराइच – नबावगंज के बख्तावर गांव में कुछ ही फोटो से दर्ज की जा रही कई दिनों से मजदूरों की हाजिरी

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। जिले के विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत बख्तावर में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में फर्जीवाड़े का मामला झलक दिख रही है। जानकारी के अनुसार, मनरेगा में सैकड़ा से अधिक लगभग 180 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज दिखाई जा रही है, जबकि वास्तविकता में कुछ ही तस्वीरों को बार-बार अपलोड कर एनएमएमएस (नैशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) पर हाजिरी पूरी की जा रही है।
एनएमएमएस की वेबसाइट पर साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक जैसे चेहरे और एक जैसी तस्वीरों को कई बार अपलोड किया गया है। अलग-अलग मस्टर रोल नंबर पर एक जैसी फोटो ही अपलोड की गई है। इसके बावजूद कार्य की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस गड़बड़ी पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं इसकी सूचना नहीं मिल पाई। 6 जुलाई 2025 सहित यह खेल पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा है, जिससे सरकारी धन की भारी बंदरबांट की आशंका जताई जा रही है।
मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में इस तरह की धांधली न केवल श्रमिकों के अधिकारों पर चोट है, बल्कि पारदर्शिता सवाल खड़े कर रही है। समाचार के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply