रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – मवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स दिव्या श्रीवास्तव पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। आशा कार्यकर्ता विद्यावती एक गर्भवती महिला सुमन को आयरन की दवा दिलाने केंद्र लेकर पहुंची थी। स्टाफ नर्स ने कॉटन मांगा,जिस पर आशा कार्यकर्ता के मना करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।
आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिव्या श्रीवास्तव नियमित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं का भी उचित इलाज नहीं करतीं। इस घटना के विरोध में सरोज तिवारी,पूनम पांडे,रेनू पांडे समेत 15 आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में धरना दिया।
सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधीक्षक ने बताया कि स्टाफ नर्स के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। उन्होंने अयोध्या के सीएमओ को मामले से अवगत करा दिया है। स्टाफ नर्स का स्थानांतरण जल्द किया जाएगा। अधीक्षक के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel