रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

अयोध्या – अयोध्या धाम के रामकोट क्षेत्र में सरकार द्वारा लगभग चार वर्ष पूर्व एक करोड़ रूपए की लागत से बनवाये गये अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर (प्रेस क्लब भवन) अयोध्या धाम को संचालित करने के लिए शासन के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी द्वारा संचालन समिति गठित किए जाने के बाद भी समिति की बैठक न बुलाने, पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम न आयोजित करने, इस मीडिया सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त न कराए जाने के विरोध में दिनांक 31मई 2025 ई0 को सांयकाल 04 बजे पत्रकारों की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर (निकट अशर्फी भवन चौराहा) अयोध्याधाम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल व सूचना निदेशक उ0प्र0 को सम्बोधित एक ज्ञापन रेजिडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर अयोध्या धाम के सभी सम्मानित पत्रकार बन्धुओं से निवेदन है कि निर्धारित समय पर अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर रामकोट ,अयोध्या धाम पहुंचने का कष्ट करें ताकि यह मीडिया सेंटर विधिवत् पत्रकारों के लिए खोलवाया जा सके और यहां पत्रकारों की बैठकें, प्रेस वार्ताएं, गोष्ठियां व पत्रकार सम्मेलन आयोजित किए जा सकें। यहां बाहर से अयोध्या भ्रमण करने हेतु आने वाले पत्रकारों के ठहरने के लिए भी दो कमरे निर्मित कराए गए हैं वे यहां ठहर सकते हैं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से इस मीडिया सेंटर का सही ढंग से संचालन नहीं हो पा रहा है तमाम प्रयासों के बाद संचालन समिति गठित हुई है एक कर्मचारी यहां कुछ समय बैठता है फिर ताला बंद करके चला जाता है। यहां आवश्यक संसाधनों का अभाव बना हुआ है, साथ ही इसमें कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जो शुल्क निर्धारित किया गया है वह भी बहुत अधिक है जिसे कोई भी पत्रकार संगठन या पत्रकार साथी जमा कर पाने में सक्षम नहीं है।जनपद अयोध्या में स्थायी उपनिदेशक सूचना व जिला सूचना अधिकारी नियुक्त नहीं है जिसके कारण उचित निर्णय भी नहीं लिया जा रहा है।
पत्रकार एवं जिला मंत्री ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या एस0 एन0 बाजपेई “बागी”के नेतृत्व में रेजिडेंन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel