Breaking News
Home / BREAKING NEWS / छात्रों की मेहनत का परिणाम ही उनकी सफलता का रहस्य : आशीष 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

छात्रों की मेहनत का परिणाम ही उनकी सफलता का रहस्य : आशीष 

रिपोर्ट सचिन कुमार CMD NEWS 

रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट में सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सफलता की इस कड़ी में आशीष कोचिंग सेंटर पर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया गया। राजवीर ने हाई स्कूल में 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिद्धार्थ ने 90०% अंक प्राप्त कर द्वितीय और अंशि वर्मा ने 85% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्रों ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया।

 

कोचिंग संचालक आशीष सर ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी और कहा कि उनके छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं। उन्होंने अपने शिक्षकों – राज कुमार सर, अमन सर, प्रशांत सर, राम सर और मुकेश सर को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

 

कोचिंग परिवार ने सभी छात्रों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद की कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर शुभम, महिमा, राशि चतुर्वेदी, आयुष वर्मा, आस्था तिवारी, मंडवी, अभिजीत और अभिषेक तिवारी जैसे छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp