Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने मनाया येलो डे,उत्सव जैसा रहा माहौल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने मनाया येलो डे,उत्सव जैसा रहा माहौल

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

पीला रंग विज्ञान के दृष्टिकोण से मानव जीवन के लिए सदोपयोगी – मोहम्मद राशिद खां

मवई अयोध्या – शिक्षा क्षेत्र मवई अंतर्गत संचालित पीस कॉन्वेंट स्कूल मवई में येलो डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीले रंग के विभिन्न परिधानों को पहने बच्चें बहुत ही सुंदर दिखाई दे रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद राशिद खां व प्राचार्या ओम लता सागर,वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका रस्तोगी ने संयुक्त रुप से बच्चों को पीले रंग के महत्व को बताते हुए बच्चों को फ्रूटी वितरण की,कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद राशिद खां ने बच्चों को पीले रंग की जानकारी देते हुए कहा कि विज्ञान के दृष्टिकोण से यह रंग मानव जीवन के लिए सदोपयोगी है। सूर्य के चमकदार और तेज किरणें भी पीले होते हैं। यह रंग स्वभाव से गर्म और ऊर्जा पैदा करने वाला होता है। इससे पाचन तंत्र,रक्त संचार और आंखें प्रभावित होती हैं।

विद्यालय की प्राचार्या ओम लता सागर ने बताया कि सनातन धर्म में पीले रंग का संबंध गुरु बृहस्पति से माना गया है। जो हमारे जीवन में सुलभ मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में पूजा पाठ के लिए यह रंग अनिवार्य माना जाता है।

वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका रस्तोगी ने पीले रंग के महत्व को बताते हुए कहा कि पीले रंग के अंदर मन को बदलने की क्षमता होती है और यह जीवन में शुभता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीला रंग नकारात्मक विचार खत्म कर उत्साह का संचार करता है। इस रंग से ज्ञान की प्राप्ति होने के साथ कुविचार दूर होते हैं। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp