रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS

रुदौली अयोध्या भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने माँ कामाख्या धाम नगर पंचायत में स्थित सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर में रुदौली क्षेत्र के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों से मुलाकात कर फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। और उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान रुदौली क्षेत्र के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मवई धर्मेंद्र वर्मा, बाबाबाज़र मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी,भाजपा रुदौली नगर अध्यक्ष रामराज लोधी,रुदौली देहात भरत लाल पासी व जिला भाजपा प्रतिनिधि के पद पर तेज तिवारी,अंजनी साहू,पवन राजपूत व राम नरेश विश्वकर्मा का भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक यादव ने संगठन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पार्टी में मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव पूरी पारदर्शिता से होता है। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी।
मवई मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा व बाबा बाजार मंडल के राकेश तिवारी सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का भरोसा दिलाया।
मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए विश्वास को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।उन्होंने कहाकि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की बात करते हुए कहा कि वह सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और विधायक रामचंद्र यादव का विशेष आभार व्यक्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel