Breaking News
Home / BREAKING NEWS / 26 मार्च से 05 अप्रैल तक 08 विकासखण्डों में लगेंगे एक दिवसीय रोजगार मेले
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

26 मार्च से 05 अप्रैल तक 08 विकासखण्डों में लगेंगे एक दिवसीय रोजगार मेले

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ: 19/03/2025 जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च से 05 अप्रैल 2025 तक जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅॅू के तत्वाधान में जनपद के 08 विकासखण्डों में एक-एक दिवसीय रोजगार मेला जी0डी0एक्स सिक्योरिटी कम्पनी प्रा0लि0 नोयडा द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इस कम्पनी द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्थाई रोजगार दिये जाने हेतु 08 ब्लाकों में पंजीयन शिविर मंे रोजगार पंजीकरण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 08 ब्लाकों में जगत, इस्लामनगर, सहसवान, कादरचौक, उझानी, वजीरगंज, दातागंज, अम्बियापुर 100-100 पद रिक्त हैं। 26 मार्च को विकास खण्ड जगत, 27 मार्च को इस्लामनगर, 28 मार्च सहसवान, 29 मार्च कोदरचौक, 02 अप्रैल उझानी, 03 अप्रैल वजीरगंज, 04 अप्रैल दातागंज व 05 अपै्रल को विकास खण्ड अम्बियापुर में होगा।
उन्होंने बताया कि कम्पनी में शिक्षित युवकों के लिए हाईस्कूल पास व शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। सिक्योरिटी गार्ड के लिए हाईस्कूल पास उम्र 19 से 45 वर्ष कद 168 सेमी0 वजन 55 किलो0 एवं सुपरवाइजर पद हेतु योग्यता इण्टर पास व कम्प्यूटर ज्ञान, उम्र 21 से 45 वर्ष होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।
उन्होंने बताया कि शिक्षित बेरोजगारी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त करा रही है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से अपील है कि वे अपने सभी प्रमाण पत्रों एवं शैक्षिक योग्यता वॉयोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें। रोजगार मेला उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना है

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp