
रिपोर्ट अनुज जायसवाल
श्रावस्ती।उत्तर प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की शिक्षण प्रक्रिया सफल बनाने और बच्चों की सीखने की गति को बेहतर करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर अकादमिक सन्दर्भदाता का पद सृजित किया गया था ।

विगत वर्षो में सभी अकादमिक सन्दर्भदाताओं द्वारा समर्पित भाव से अपने दायित्त्वों का निर्वाहन किया जाता रहा है । इनके द्वारा सम्पादित किये गये कार्यों ने ब्लाक की अकादमिक कार्यो में अतुलनीय योगदान दिया है ।
इसी परिप्रेक्ष में श्रावस्ती मुख्य विकास अधिकारी अभिनव सिंह के मार्गदर्शन में बेसिक शिक्षा विभाग श्रावस्ती एवं लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन ने सामूहिक रूप से मिलकर जनपद के सभी अकादमिक सन्दर्भ दाताओं (24 ए आर पी) के साथ एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ए आर पी के पद कार्य कर रहे शिक्षकों की औपचारिक रूप से विदाई की गई । इस कार्यशाला में जनपद के तीनों एस आर जी और लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के तरफ अरविंद सिंह स्टेट मैनेजर उत्तर प्रदेश, दिलीप सिंह जिला समन्वयक संतोष मिश्रा , एजाजुल खान , अंकित सिंह, असरा फातिमा , नीलेश मिश्रा और राहुल सिंह उपस्थिति रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel