Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / अस्थल मढी पर बने प्राचीन मन्दिर पर पूजा अर्चना घंटा चढाया तथा विशाल भण्डारे का आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अस्थल मढी पर बने प्राचीन मन्दिर पर पूजा अर्चना घंटा चढाया तथा विशाल भण्डारे का आयोजन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 11/02/2025 कस्वाअलापुर नगर के अस्थल मढ़ी पर बने प्राचीन मंदिर पर मंगलवार को भाजपा नेताओं के साथ क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह(बब्बू भईया) ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बहुत बड़ा घंटा चढ़ाया, जिसके बाद विधायक राजीव कुमार सिंह ने पंडाल मे मौजूद उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न प्रकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए क्षेत्र में अपने द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और साथ ही आगामी मिशन 2027 के लिए अभी से चुनाव का बिगुल भी बजा दिया। दातागंज विधायक ने कहा यह कार्यक्रम मेरी दुबारा जीत हासिल होने की खुशी में इसी नगर के समाजसेवी भाजपा जिला महामंत्री शरदकांत उर्फ शीकू भईया ने कराया है, उन्होंने मन्नत मांगी थी यदि हम दुबारा जीत जाते है तो मंदिर पर घंटा चढ़ायेंगे उसी उपलक्ष्य मे आज पूजा पाठ के साथ घंटा चढ़ाने के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हैI

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्या एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी सम्बोधित करते हुए सरकार ने भी डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनहित में करायें जा कार्यों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह की कार्यशैली की भी भरपूर प्रशंसा की। ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह भी भंडारे में आएं लोगों भोज्य कराते नजर आए। इस विशाल आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल कश्यप, रवेन्द्रपाल सिंह, शारदाकांत शीकू भईया, विनय कुमार सिंह एडवोकेट, राजेश्वर सिंह पटेल,शारतेन्दु पाठक,के.सी. शाक्य, दिनेश कुमार सिंह,धीरज सक्सेना, अतेन्द्र विक्रम सिंह, विजय कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, कृष्णवीर सिंह, अनुराग दीक्षित, देवेश तोमर, भावेश प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह,अरूण कुमार गुप्ता, एसडीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply