Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / मोहम्मदपुर दाऊदपुर प्रीमियर लीग के एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मोहम्मदपुर दाऊदपुर प्रीमियर लीग के एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

22/01/2025 रुदौली अयोध्या – मोहम्मदपुर दाऊदपुर प्रीमियर लीग के एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम मोहम्मदपुर दाऊदपुर में हुआ,जिसमें मोहम्मदपुर दाऊदपुर टीम के कप्तान सलमान ने फाइनल में टास जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया,मोहम्मदपुर दाउदपुर टीम पहले बैटिंग करने उतरी और महज 4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना ही बना सकी,भलेसर टीम के कप्तान रहमान ने बॉलिंग करते हुए 4 विकेट हासिल किया।भेलसर टीम को जीत के लिए 35 रन का लक्ष्य मिला।भेलसर टीम के ओपनर बल्लेबाज उस्मान और हरिस ने महज 3 ओवर और 1 गेंद में नाबाद 35 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल मैच में जीता दिया।फाइनल मैच के मैंन आफ द मैच कप्तान रहमान को दिया गया।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि रहे आलोक चंद्र यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी आलोक चंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए टुर्नामेंट का आयोजन बेहतर मंच है। खिलाड़ी इस मंच से अपना बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ें।

इस मौके पर समाजसेवी अश्वनी यादव,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तारिक़ खान,गिरधारी यादव, मोहम्मद खान, सदानंद यादव, मोनिश, सलमान, रिहान, मौलाना अखलकुर रहमान, नफीस, खालिद, सरफुद्दीन, हैदर अली, आदिल, शादाब, सनाल्लाह खान, आसिम शेख, हस्सान शेख, कादिर, रुहुल्लाह, सुहेल, तौफीक,महमूद कुरैशी, हाजी अजीम, दानिश खान, फिरदोस,शहीम खान, फुरकान खान आदि लोग मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply