Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ी की बैठक हुई संपन्न -राजेश सक्सेना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ी की बैठक हुई संपन्न -राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 10/01/2025 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजनआर ई एस कैंपस (निकट मालवीय आवास ग्रह )बदायूं पर संपन्न हुई ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि आंगनबाड़ी का मंडल / जिला स्तरीय सम्मेलन जो दिनांक 30 दिसंबर को होना था वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित किया गया था । अब आंगनबाड़ी का जिला स्तरीय सम्मेलन 23 जनवरी 2025 के लिए होगा । इसके लिए आप सब की जिम्मेदारी है कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए ।

इस अवसर पर खजाना देवी , कुमकुम जौहरी , मोहिनी शर्मा ,चांदनी बी,शोभा वर्मा, प्रवेश कुमारी चौहान , नीलम सिंह, राम नरेश ,आदि लोग मौजूद रहे । जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है । कि वह अपनी-अपनी परियोजनाओं में संपर्क बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश करें ।

उन्होंने कहा कि संगठन की अगली बैठक13 जनवरी को वजीरगंज कार्यालय में होगी ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp